शोधकर्ता ने मछली पोषण और नदी स्वास्थ्य पर डाला प्रकाश - Researcher Sheds Light on Fish Nutrition and River Health
Bharat Singh (Researcher) अलीगढ़ | श्री वर्श्नेय कॉलेज, अलीगढ़ ( राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध) के प्राणी विज्ञान विभाग के शोधार्थी भारत सिंह ने अपने नवीनतम शोध में मछली पोषण और नदी पारिस्थितिकी पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला है। उनका शोध Catla Catla मछली की पोषण संरचना और गंगा नदी की जल गुणवत्ता के बीच संबंध को समझने का एक प्रयास है। उनका हाल ही में प्रकाशित शोध पत्र "Nutritional Study on Fish Catla Catla Found in Ganga River with Hydrobiological Studies” वैज्ञानिक समुदाय के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। इस अध्ययन में मछली के पोषक तत्वों—प्रोटीन, वसा, खनिज और अन्य जैव-रासायनिक तत्वों—का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। साथ ही, गंगा नदी के जल की भौतिक-रासायनिक विशेषताओं और जलजीवों पर इसके प्रभावों को भी जांचा गया है। Catla Catla Fish भारत सिंह का यह शोध मछली पालन, जल संसाधन प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल स्रोतों की गुणवत्ता प्रभावि...