पाक सैनिकों ने सीमा पर की अचानक गोलीबारी

पाक सैनिकों ने सीमा पर की अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी, बीएस‌एफ का एक जवान शहीद


न‌ई दिल्ली।पाकिस्तान ने बड़ी ही बेहूदा हरकत की है।बुधवार रात पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक भारतीय सीमा की तरफ ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती रामगढ़ इलाके में बीएसएफ़ को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने बीएसएफ़ के ठिकानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान बीएसएफ़ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फौरन इलाज के लिए रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


*पाकिस्तान ने रात 2 बजे से शुरू की गोलीबारी*


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पाकिस्तान ने गोलीबारी लगभग 2 से 2.30 बजे के बीच शुरू की।सीमा पार से काफी ज्यादा गोलीबारी हो रही थी। इलाके के लोग भी डरे हुए थे। वहीं बीएसएफ के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने रामगढ़ के साथ-साथ अरनिया सेक्टर में भी गोलीबारी की है। पाकिस्तान सेना की तरफ से बिना किसी उकसावे के दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।


*26 अक्टूबर को भी किया था सीजफायर का उल्लंघन*


बता दें कि पाकिस्तान बार-बार बौखला रहा है।इससे पहले बीते माह 26 अक्टूबर की रात को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती अरनिया इलाके में भारतीय सीमा की तरफ जमकर गोलीबारी की थी और साथ में मोर्टार भी दागे थे। पाकिस्तान की इस गोलीबारी से सीमा के नजदीक स्थित कई घरों को भारी नुकसान हुआ था। वहीं घरों में रह रहे लोगों को बंकरों में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी थी।बीएसएफ़ का एक जवान घायल हो गया था।‼️

Comments

Popular posts from this blog

"मड कबड्डी लीग" के डेमोंसट्रेशन सत्र की शुरुआत

The Dhruv Ratan Award 2025: An inspiring honor - ध्रुव रतन पुरस्कार 2025: एक प्रेरणादायक सम्मान

8th Open National Games 2025